फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IGKV Vice Chancellor Dr. Girish Chandel became a member of preparatory committee of NBPS

Raipur: IGKV के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग समिति के सदस्य बने

Thu, 23 Jul 2026 05:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Jul 2026 05:16 PM IST
सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग सह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग समिति का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
IGKV Vice Chancellor Dr. Girish Chandel became a member of preparatory committee of NBPS
डॉ. गिरीश चंदेल राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग समिति के सदस्य बने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग सह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


यह समिति देश के विभिन्न राज्यों में प्रस्तावित जैव प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना के लिए प्रस्तुत परियोजनाओं का परीक्षण करेगी, उन्हें स्वीकृति प्रदान करेगी तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की निगरानी भी करेगी।
विज्ञापन


भारत सरकार की यह योजना जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों, स्टार्टअप और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इसके तहत राज्यों के सहयोग से नए बायोटेक पार्क विकसित किए जा रहे हैं, ताकि इस क्षेत्र में नवाचार, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गिरीश चंदेल को समिति में शामिल किए जाने को छत्तीसगढ़ के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर जैव प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के मूल्यांकन और प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed