फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'If you come to meet me, give one flower and not a bouquet: CM Vishnudeo request to Chhattisgarh people

Chhattisgarh: 'मुझसे मिलने आएं तो गुलदस्ता नहीं सिर्फ एक फूल ही दें'; सीएम साय का छत्तीसगढ़वासियों से अनुरोध

Mon, 01 Jan 2024 03:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

CM Vishnudeo sai on Chhattisgarh people: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने नये वर्ष 2024 पर प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि मुझसे मिलने आएं तो पुष्पगुच्छ नहीं सिर्फ एक फूल ही भेंट करें।

विज्ञापन
'If you come to meet me, give one flower and not a bouquet: CM Vishnudeo request to Chhattisgarh people
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CM Vishnudeo sai on Chhattisgarh people: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने नये वर्ष 2024 पर प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि मुझसे मिलने आएं तो पुष्पगुच्छ नहीं सिर्फ एक फूल ही भेंट करें। सीएम ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिल सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरे लिए यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि, नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसम्बर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो वर्ष के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है। 
विज्ञापन


'छत्तीसगढ़ की जनता से किए हर वादा करेंगे पूरा'
सीएम ने कहा कि हमने सरकार बनते ही गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए देने का प्रावधान भी अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं, बहनों के खाते में साल में 12000 रूपए आएगा। छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे। नया वर्ष सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed