फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'I want photo with CM sai': Innocent girl reached BJP public meeting in Pakhanjur

'मुझे CM के साथ फोटो खिंचाना है': पखांजूर जनसभा में तख्ती लेकर पहुंची मासूम; मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान

Sat, 30 Mar 2024 10:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 10:27 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: 'मुझे सीएम के साथ फोटो खिंचवाना है। यही मांग लेकर हाथों में तख्ती थामे मासूम बच्ची छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा में पहुंची।

विज्ञापन
'I want photo with CM sai': Innocent girl reached BJP public meeting in Pakhanjur
हाथों में तख्ती थामे बच्ची मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024: 'मुझे सीएम के साथ फोटो खिंचवाना है। यही मांग लेकर हाथों में तख्ती थामे मासूम बच्ची छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा में पहुंची। फिर क्या था सभा में मौजूद सभी लोगों की नजर उस प्यारी से बच्ची पर टिकी की टिकी रह गई। सीएम साय भी अपने आप को नहीं रोक पाये। बच्ची की इस मांग को पूरा करते हुए उन्होंने अपने पास बुलाया और प्यार से दुलारते हुए उसे बुके देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाकर्मियों को भेजकर बच्ची को मंच पर बुलाकर उसके साथ फोटो खिंचवाया और उस पर स्नेह उड़ेलते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पखांजूर के बांदे में चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम कांग्रेस पर जमकर बरसे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वादाखिलाफी उसकी फितरत है,उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार है। पूर्व सरकार ने केवल प्रदेश में भ्रष्टाचार किया। जिसकी जांच चलने से कांग्रेसी तिलमिलाये हुये हैं। हमने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हमें जी-तोड़ मेहनत कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनकी वजह से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए काम किया है। आप सभी स्वयं को महेश कश्यप मानकर मतदाताओं के घर-घर जाएं और उन्हें भाजपा की नीतियों और योजनाओं के लाभ के बारे में बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed