फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hostel superintendent recruitment exam postponed in Chhattisgarh

Chhattisgarh: छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 500 पदों पर होनी थी, ये रही बड़ी वजह

Sat, 20 May 2023 04:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 20 May 2023 04:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निराशाजनक खबर है। छत्तीसगढ़ में 500 पदों पर होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस वजह से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Hostel superintendent recruitment exam postponed in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ लोग सेवा आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निराशाजनक खबर है। छत्तीसगढ़ में 500 पदों पर होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस वजह से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। CGPSC ने जानकारी दी है कि फिलहाल, इस भर्ती परीक्षा को स्थगित किया जाता है। अब अगली परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि इस परीक्षा के लिए आज से ही आवेदन भरे जाने थे पर सीजीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस बार तीसरी बार भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी थी, सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण मामले में राहत मिलने के बाद छात्र भर्ती की तैयारी करने में लगे थे। इसके पहले भी दो बार व्यापम के माध्यम से परीक्षा हुई थी, लेकिन सीजीपीएससी परीक्षा के लिए भर्ती लेने वाला था।
विज्ञापन


13 मई को जारी हुआ था विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के तहत छात्रावास अधीक्षक के 500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 13 मई को विज्ञापन जारी किया था। वहीं 17 मई को विज्ञापन प्रकाशित हुआ था।आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर इसका विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। यह पद छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से योग्यता अनुसार भरे जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास अधीक्षक पद पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना रखा गया था।  अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 20 मई 2023 को दोपहर 12 बजे से 8 जून 2023 को रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब यह परीक्षा किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed