फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrific road accident near district headquarters four injured two in critical condition in Sukma

सुकमा: जिला मुख्यालय के पास भीषण सड़क हादसा, चार घायल, दो की हालत नाजुक

Sun, 23 Nov 2025 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Nov 2025 08:11 PM IST
सार

सुकमा जिला मुख्यालय से लगे मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और बोलेरो वाहन की जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Horrific road accident near district headquarters four injured two in critical condition in  Sukma
कार और बाइक में जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिला मुख्यालय से लगे मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और बोलेरो वाहन की जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक में तुरंत आग लग गई और बाइक कुछ ही सेकंड में जलने लगी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। वहां मौजूद लोगों  ने घायल पड़े लोगों को सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया और एंबुलेंस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सुकमा जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक घायलों में दो की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए विशेष निगरानी में रखा गया है। अन्य दो घायलों का उपचार सामान्य वार्ड में जारी है। 
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वाहनों को हटवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और अचानक सामने से आए वाहन ने हादसे को जन्म दिया हो सकता है। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है और ट्रैफिक नियंत्रण की जरूरत महसूस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed