{"_id":"67d2b3191af7aae82a0ce616","slug":"holi-2025-cg-cm-vishnudeo-sai-congratulated-to-cg-people-on-holi-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: सीएम विष्णुदेव ने कहा- एक-दूसरे के जीवन में भरें खुशियों के रंग, प्रदेशवासियों की दी होली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: सीएम विष्णुदेव ने कहा- एक-दूसरे के जीवन में भरें खुशियों के रंग, प्रदेशवासियों की दी होली की बधाई
Thu, 13 Mar 2025 03:57 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 03:57 PM IST
सार
Holi 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
सीएम साय ने नगाड़ा बजाकर होली का लिया आनंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Holi 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं। एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।
विज्ञापन
राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी होली की शुभकामनाएं
राज्यपाल रमेन डेका से आज गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी। राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।