फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pastor accused of conversion and exploitation of woman by holding her hostage in Kanker

कांकेर में पास्टर पर गंभीर आरोप: बीमार महिला को बंधक बनाकर धर्मांतरण के लिए दबाव और शोषण का दावा

Sun, 25 Oct 2026 01:08 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

कांकेर में पास्टर पर बीमार महिला को इलाज का प्रलोभन देकर बंधक बनाने, धर्मांतरण के लिए दबाव डालने और शोषण करने के आरोप लगे हैं। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Pastor accused of conversion and exploitation of woman by holding her hostage in Kanker
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक पास्टर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पास्टर दिलीप चक्रधारी ने कथित तौर पर बीमारी से जूझ रही एक महिला को इलाज और सुविधाएं दिलाने का प्रलोभन देकर बंधक बना लिया। आरोपी ने पीड़िता को धर्मांतरण के लिए उकसाया और उसका दैहिक शोषण किया। पीड़िता के 15 वर्षीय पुत्र ने इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि किशोर और ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रलोभन और बंधक बनाने का आरोप
शिकायत के अनुसार वर्ष 2021 में पीड़िता के पति राजकुमार साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला की तबीयत लगातार खराब रहने लगी। इस दौरान पड़ोसी अंबिका साहू ने उसका परिचय आरोपी पास्टर दिलीप चक्रधारी से कराया। आरोपी ने महिला की बीमारी ठीक करने और घर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बदले उसने महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए विवश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी पास्टर ने महिला को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसे परिजनों के पास लौटने से रोका। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को लगातार धमकियां देता था। शिकायत में 18 अक्तूबर को पुलिस चौकी में एक इकरारनामे पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराने का आरोप भी है।


अस्पताल में भर्ती और निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़िता की स्थिति बिगड़ने पर उसे कोमलदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पुत्र के अनुसार 23 अक्तूबर को चिकित्सकों ने जानकारी दी कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।

पीड़ित किशोर ने आरोपी पास्टर के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed