फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   High School and Higher Secondary school Supplementary Examination Result released in Raipur Chhattisgarh

CG: हाईस्कूल-हायर सेकंडरी पूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं-12वीं के 45 हजार स्टूडेंट्स फेल,यहां देखें परिणाम

Tue, 08 Aug 2023 08:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 08 Aug 2023 08:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज मंगलवार को पूरक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10वीं और 12वीं के लगभग 45 हजार स्टूडेंट फेल हुए हैं।

विज्ञापन
High School and Higher Secondary school Supplementary Examination  Result released in Raipur Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज मंगलवार को पूरक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10वीं और 12वीं के लगभग 45 हजार स्टूडेंट फेल हुए हैं। छात्रों ने पास होने की आस में एग्जाम दिए थे, लेकिन पूरक परीक्षा दिलाने के बाद भी हजारों की संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं। 12वीं क्लास की पूरक परीक्षा में 21 हजार विद्यार्थी और 10वीं क्लास में 24 हजार स्टूडेंट फेल हुए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि पूरक परीक्षा के लिए हाईस्कूल 10वीं में 31 हजार 563 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। इनमें बालकों की संख्या 16 हजार 228 और 14 हजार 436 बालिकाएं शामिल हुए थे। 30 हजार 664 ही एग्जाम देने के लिए पहुंचे। इनमें से कुल 6 हजार 213 स्टूडेंट पास हो पाए। लगभग 20.27 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हुए हैं। वहीं 16 छात्रों के परिणाम कई कारणों से रोके गए हैं। इसमें से 7 नकल प्रकरण के और 9 की परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 12वीं में पूरक परीक्षा के लिए 28 हजार 209 परीक्षार्थी शामिल हुए। 15 हजार 591 छात्र और 12 हजार 618 छात्राएं शामिल हुए।  इनमें से 7 हजार 115 पास हुए। लगभग 25.24% विद्यार्थी पास हो पाए हैं। 24 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं। इनमें से 11 स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम नकल प्रकरण और 13 स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम को बाद में घोषित किया जाएगा। 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट http://cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed