{"_id":"66730786c62088599b04ea4b","slug":"hemant-netam-performed-22-km-prostration-journey-after-formation-of-bjp-government-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भाजपा की सरकार बनने पर हेमंत नेताम ने की 22 किमी की दंडवत यात्रा, दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूरा हुआ प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भाजपा की सरकार बनने पर हेमंत नेताम ने की 22 किमी की दंडवत यात्रा, दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूरा हुआ प्राण
Wed, 19 Jun 2024 10:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:00 PM IST
सार
भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकताओं ने उनका पुष्पाहार और मिठाई खिलाकर कर हेमंत नेताम का स्वागत किया। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप भी दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और युवक का स्वागत करते हुए उसे जूस पिलाकर संकल्प पूर्ण करवाया।
विज्ञापन
दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे हेमंत नेताम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव के दौरान भाजपा की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बस्तर से जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर तक दंडवत यात्रा का संकल्प लेने वाले हेमंत नेताम ने बुधवार को 22 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकताओं ने उनका पुष्पाहार और मिठाई खिलाकर कर हेमंत नेताम का स्वागत किया। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप भी दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और युवक का स्वागत करते हुए उसे जूस पिलाकर संकल्प पूर्ण करवाया। इससे पहले हेमंत नेताम ने दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माता दंतेश्वरी के समक्ष अपने संकल्प के पूर्ण होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में हेमंत नेताम का स्वागत करते हुए उसे भगवा गमछा पहनाया और मिठाई खिलाकर युवक का उत्साह वर्धन किया। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आम जनता बेहद संवेदनशील है। जनता का विश्वास उन पर बेहद अधिक है, जो भाजपा की ताकत है। आज बस्तर जैसे क्षेत्र से हेमंत नेताम ने प्रधानमंत्री के प्रति जो प्रेम और विश्वास जताया है, वह अतुलनीय है।
विज्ञापन
वहीं, सांसद महेश कश्यप ने भी युवक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति यह विश्वास भाजपा को जनता के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। हेमंत नेताम का इस गर्मी में इतनी लंबी यात्रा दंडवत करना, लोगों का प्रधानमंत्री के प्रति दीवानगी को दर्शाता है। स्वागत कार्यक्रम पार्षद दिगम्बर राव, नगर मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, रितेश, प्रेम यादव सहित नगर मंडल के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।