फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Health Minister Shyam Bihari Jaiswal made a one-day visit to Bastar

CG: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का एकदिवसीय बस्तर दौरा, मेकाज का किया निरीक्षण; खाने को बताया अच्छा

Fri, 06 Sep 2024 01:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Sep 2024 01:26 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बस्तर जिला का एक दिवसीय दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इसके बाद मेकाज पहुंचे,जहां वार्डों का निरीक्षण करने के बाद सेमिनार हॉल बैठक की।
 

विज्ञापन
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal made a one-day visit to Bastar
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का बस्तर जिले में एक दिवसीय दौरा रहा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इसके बाद मेकाज पहुंचे,जहां वार्डों का निरीक्षण करने के बाद सेमिनार हॉल में मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान शासन की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने की बात भी कही।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार की दोपहर जगदलपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पहुंचे, जहां का निरीक्षण करने के बाद वहां की व्यवस्थाओं के साथ ही नई भर्तियों के बारे में भी चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के निरीक्षण के बाद मेकाज पहुंचे, जहां सबसे पहले मुख्य द्वार में बने हॉल में मरीजों के बैठने की व्यवस्था को देखने के बाद वहां आने वाले मरीजों के लिए टीवी आदि की व्यवस्था करने के साथ ही टीवी में शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दिखाने की बात कही।
विज्ञापन


हॉल से होते हुए दूसरे मंजिल स्थित हड्डी रोग विभाग पहुंचे, जहां मरीजों को मिलने वाले खाने को देखने के साथ ही उसकी क्वालिटी को ठीक बताया। खाना को देखने के बाद वार्ड पहुंचे, जहां  हड्डी रोग विशेषज्ञ से बात करने के साथ ही ओडिसा में भर्ती मरीज से भी बात की। मरीज ने अस्पताल में सभी सुविधाएं मिलने के साथ ही डॉक्टरों के द्वारा लगातार इलाज में किसी भी प्रकार से कोई भी कोताही नहीं बरतने की बात कही। वार्ड से निकलने के बाद नर्सरी पहुंचे, जहां पूरे उपकरणों को लगाने के बाद ही नर्सरी में प्रवेश कर वहां के डॉक्टरों से चर्चा करने के साथ ही छोटे बच्चों के इलाज को भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बेहतर सफाई व्यवस्था को देख खुश भी हुए। वहीं, मेकाज की लिफ्ट में लगे आदिवासी प्रिंट को भी देखकर तारीफ की। इस निरीक्षण के बाद बैठक लेने के लिए सेमिनार हॉल चले गए। इस निरीक्षण के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर कलेक्टर पी दयाराम , बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के अलावा मेकाज अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू, डॉक्टर टी महेश, प्रशासनिक अधिकारी विजय देवांगन के अलावा स्टाफ नर्स व अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed