फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hardeep Singh Puri says States should cut VAT to give relief to consumers amid rising prices of petrol and diesel during his Mahasamund visit

छत्तीसगढ़: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- राहत देने के लिए राज्यों को वैट घटाना चाहिए

Thu, 14 Apr 2022 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 Apr 2022 10:56 PM IST
सार

पुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल पर वैट 24 फीसदी है। अगर इसको घटाकर 10 फीसदी कर दिया जाए तो कीमतें अपने आप कम होंगी और मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says States should cut VAT to give relief to consumers amid rising prices of petrol and diesel during his Mahasamund visit
महासमुंद में बैठक करते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : twitter/HardeepSPuri/status

विस्तार

ईंधन के बढ़ते दामों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार राज्यों से अपील कर रही है कि वह उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी करें। पुरी केंद्र की एक योजना के तहत आकांक्षी जिला घोषित किए गए छत्तीसगढ़ महासमुंद आए हुए थे। वह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनाए जा रहे देशव्यापी 'सामाजिक न्याय पखवाड़ा' समारोह के हिस्से के तौर पर विभिन्न  सरकारी योजनाओं का जायदा लेने के लिए आए थे।

विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि हम इस बात के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि कीमतें नियंत्रण में रहें। इसीलिए केंद्र सरकार ने पिछले साल पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी में कमी कर दी थी। हमने राज्यों से भी ऐसा ही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, 'छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल पर वैट 24 फीसदी है। अगर इसको घटाकर 10 फीसदी कर दिया जाए तो कीमतें अपने आप कम होंगी और मांग बढ़ेगी। हालांकि, 10 फीसदी वैट भी बहुत अधिक है।'
विज्ञापन


भाजपा की सरकार वाले सभी राज्यों ने कम किया है वैट: पुरी
पुरी ने कहा कि देश के सभी भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर दिया गया है। महासमुंद यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने आज दिन में पटेवा गांव में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) का दौरा किया था। वहां आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए व्यवस्थाओं को देखकर मैं संतुष्ट हूं। इसके अलावा उन्होंने महासमुंद मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। यहां से वह जिला पंचायत कार्यालय गए और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत किए जा रहे काम की समीक्षा करने के लिए बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरी की यात्रा को राजनीतिक बताया
इससे पहले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्रीय मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरी की इस यात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने राज्य के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित जिलों को दिए जाने वाले विशेष फंड पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना भी की। बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार आकांक्षी जिलों के लिए कोई अतिरिक्त फंड नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed