फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   hailin_ cyclone_ odisha_

फैलिन को लेकर छत्तीसगढ में हाई एलर्ट

Sat, 12 Oct 2013 05:06 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 12 Oct 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
hailin_ cyclone_ odisha_

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने समुद्री तूफान फैलिन के मद्देनजर राज्य में हाई एलर्ट के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


डा.सिंह ने मुख्य सचिव सुनील कुमार, पुलिस महानिदेशक रामनिवास, प्रमुख सचिव गृह एवं आपदा प्रबंध्ान विभाग के आला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में तूफान से उत्पन्न होने वाले हालात पर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को राज्य में हाई एलर्ट घोषित करने और सभी आपात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होने सभी अस्पतालों को 24 घंटे खुले रखने का निर्देश देते हुए कहा कि बिजली, संचार एवं पेयजल की व्यवस्था को भी सुचारू बनाने के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होने बाढ आपदा के राज्य एवं जिला स्तर के नियंत्रण कक्ष को तूफान के नियंत्रण कक्ष के साथ काम करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने सिंचाई बांधों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों के रास्ते बदल दिए है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ में भी भारी से भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य में अधिकांश जगहों पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।


ट्रेनों का रूट भी बदला
समुद्री तूफान फाइलिन के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीन रेलगाडियां रद्द कर दी है जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के प्रवक्ता रतन बसाक ने बताया कि कोरबा विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस।दुर्ग पुरी एक्सप्रेस तथा दुर्ग विशाखापट्टनम पैसेन्जर को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस एवं कुर्ला भुवनेश्वर एक्सप्रेस को बिलास पुर में तथा बिलासपुर तिरूपति एक्सप्रेस को रायपुर में रोक दिया गया है।


उन्होने बताया कि हावडा सिकन्दराबाद एक्सप्रेस।हावडा चेन्नई एक्सप्रेस। हावडा हैदराबाद एक्सप्रेस। हावडा चेन्नई एक्सप्रेस तथा गौहाटी त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग नागपुर बल्लारशाह केजीपेट होकर रवाना किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed