फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Green Credit Scheme: Wage payments stalled, angry workers reach Forest Division Office

ग्रीन क्रेडिट योजना: मजदूरों की पसीने की कमाई अटकी, भुगतान न मिलने पर फूटा आक्रोश, पहुंचे वन मंडल कार्यालय

Thu, 16 Oct 2025 04:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Oct 2025 04:06 PM IST
सार

भुगतान में हो रही देरी से नाराज मजदूर शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वन मंडल कार्यालय मरवाही पहुँचे और अपनी समस्या अधिकारियों को बताई।

विज्ञापन
Green Credit Scheme: Wage payments stalled, angry workers reach Forest Division Office
आक्रोशित मजदूर पहुंचे वन मंडल कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत कराए गए वृक्षारोपण कार्य में लगे मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं मिल सका है। भुगतान में हो रही देरी से नाराज मजदूर शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वन मंडल कार्यालय मरवाही पहुँचे और अपनी समस्या अधिकारियों को बताई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 100 से अधिक मजदूरों ने पिछले छह माह से वन परिसर नेवरी के कक्ष क्रमांक-2203 में स्टेकिंग, साफ-सफाई, खाद डालना, फेंसिंग, पौधारोपण, छिलाई, पौधा ढुलाई और गड्ढा खुदाई जैसे कार्य किए हैं। इसके बावजूद अब तक लगभग 7.5 लाख रुपये की मजदूरी बकाया है।
विज्ञापन


मजदूरी न मिलने से मजदूरों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने वन मंडल अधिकारी ग्रीष्मी चांद को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। अधिकारियों ने मजदूरों को दीपावली से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। मजदूरों का कहना है कि भुगतान न मिलने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है और दीपावली जैसे बड़े पर्व पर परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed