फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Grandson beats grandmother with cricket bat after a fight between mother-in-law and daughter-in-law in Raipur

Raipur: पोते ने दादी को बेदम पीटा, सास-बहु के झगड़े के बाद उठाया क्रिकेट बैट, पड़ोसियों ने की छोड़ने की कोशिश

Wed, 06 Nov 2024 11:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 06 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

राजधानी रायपुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पोते ने अपने दादी को क्रिकेट बैट से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही चप्पल और लात-घूंसे से भी चलाया। गुस्साए पोता ने एक बार नहीं बल्कि बार-बार वार करता रहा

विज्ञापन
Grandson beats grandmother with cricket bat after a fight between mother-in-law and daughter-in-law in Raipur
गुस्साए पोता ने की दादी की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पोते ने अपने दादी को क्रिकेट बैट से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही चप्पल और लात-घूंसे से भी चलाया। गुस्साए पोता ने एक बार नहीं बल्कि बार-बार वार करता रहा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर इलाके का है। 
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाली गंगा बाई देवांगन के पोते विशाल ने अपने ही दादी को बेरहमी से पीट दिया। दरअसल, विशाल की मां और उसके दादी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवक की दादी घर के बाहर बैठ गई। वहीं गुस्साए पोता ने क्रिकेट बैट पकड़कर हमला कर दिया, इससे महिला को गहरी चोट आई है।  
विज्ञापन


जब पोता अपने दादी को मार रहा था, तब पड़ोसियों ने छोड़ने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी एक-दो बार विशाल अपनी दादी से मारपीट कर चुका है। वहीं मारपीट की सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती थाना के पेट्रोलिंग टीम पहुंची हुई थी। हालांकि इस मामले को पारिवारिक बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed