फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Grandfather was the first municipal president then father took over now grandson has become municipal vice pr

Manendragarh: दादा थे प्रथम नगरपालिका अध्यक्ष, फिर पिता ने संभाली कमान, अब पोता बना नगरपालिका उपाध्यक्ष

Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST
सार

मनेन्द्रगढ़ में शहर सरकार की सियासत में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी की राजनीति का उदय हुआ है। 22 साल के युवा अभिषेक पांडेय ने नगर पंचायत झगरखांड के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपनी तीसरी पीढ़ी को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
Grandfather was the first municipal president then father took over now grandson has become municipal vice pr
अभिषेक पांडेय ने हासिल की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेन्द्रगढ़ में शहर सरकार की सियासत में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी की राजनीति का उदय हुआ है। 22 साल के युवा अभिषेक पांडेय ने नगर पंचायत झगरखांड के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपनी तीसरी पीढ़ी को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। झगराखांड नगर पंचायत जब 1980 में झगराखांड नगरपालिका था तो यहां के पहले अध्यक्ष स्व जीएन पांडेय थे। स्व जीएन पांडेय 1980 से लेकर 1996 तक झगरखांड नगरपालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन


इसके बाद 2004 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में स्व जीएन पांडेय के पुत्र रजनीश पांडेय नगर पंचायत झगराखांड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रजनीश इसके बाद फिर 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस बार हर नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत झगरखांड अध्यक्ष की सीट पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित हुई तो रजनीश ने अपने बेटे अभिषेक को पार्षद कर चुनावी समर में उतारा और अभिषेक पांडेय पार्षद भी बने। 
विज्ञापन


शनिवार को हुए उपाध्यक्ष चुनाव में अभिषेक ने जीत हासिल कर एमसीबी जिले के सबसे युवा नगर पंचायत उपाध्यक्ष होने का तमगा हासिल करने के साथ ही पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही राजनीति को आगे बढ़ाया। अभिषेक का कहना है कि मैं अपने स्वर्गीय दादा जी व पिता जी के जैसे ही जनसेवा के कार्यों में आगे रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed