फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Grand closing ceremony of MP Sports Festival Fit Youth, Developed India, CM boosted the enthusiasm of players

CG News: सांसद खेल महोत्सव 'फिट युवा, विकसित भारत' का भव्य समापन, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Fri, 26 Dec 2025 01:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Dec 2025 01:14 PM IST
सार

सांसद खेल महोत्सव ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Grand closing ceremony of MP Sports Festival Fit Youth, Developed India, CM boosted the enthusiasm of players
सांसद खेल महोत्सव 'फिट युवा, विकसित भारत' का भव्य समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद खेल महोत्सव ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय युवा एवं खेल कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और प्रतिभागियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल संस्कृति को सशक्त बनाते हैं और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि यह महोत्सव लगभग चार महीनों तक रायपुर संसदीय क्षेत्र के 36 स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल-कॉलेज के छात्रों के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और समर्पण सिखाने वाला जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से उभरने वाली प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह फिर से शुरू किया गया है। ओलंपिक में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये और पदक विजेताओं को स्वर्ण के लिए 3 करोड़, रजत के लिए 2 करोड़ और कांस्य के लिए 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी करेगा। रायपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है और यहां जनवरी में बड़े मैचों का आयोजन प्रस्तावित है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त को हुआ था और यह आयोजन रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 36 स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। महोत्सव में 542 गांवों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों की रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पारंपरिक और आधुनिक खेलों का संतुलित समावेश देखने को मिला। 70 वर्ष तक की महिलाओं की गेड़ी प्रतियोगिता में सहभागिता, कबड्डी, फुगड़ी, वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की रस्साकशी में भागीदारी ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में लगभग 1,500 खेल अधिकारियों, शिक्षकों और सेवानिवृत्त खेलकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय परिसरों में भी प्रतियोगिताएं हुईं। समापन कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समूह खेलों में प्रथम स्थान पाने वालों को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान को 5,000 रुपये, जबकि एकल प्रतियोगिताओं में प्रथम को 3,100 रुपये और द्वितीय को 1,000 रुपये के साथ पदक, प्रशस्ति पत्र और टी-शर्ट प्रदान किए गए।


समारोह में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिस्वरंजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल अधिकारी, स्कूली बच्चे और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed