{"_id":"99b18212-eb56-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"gram-sabha-held-in-20-thousand-villages-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों में ग्राम सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों में ग्राम सभा का आयोजन
रायपुर/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 हजार गांवों में ग्रामसभाओं के आयोजन शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ग्रामीणों से इन ग्रामसभाओं में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने में ग्राम सभाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र भेजकर ग्रामसभाओं के आयोजन के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। परिपत्र में ग्रामसभाओं की बैठकें संपन्न होने के बाद उनके बारे में पंचायत और समाजसेवा संचालनालय को पांच सितंबर से पहले रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी गई है।