फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   government officials are gathering people for bjp rally

'भाजपा की रैली में भीड़ जुटा रहे सरकारी अधिकारी'

Thu, 02 May 2013 05:44 PM IST
दंतेवाड़ा/इंटरनेट डेस्क
दंतेवाड़ा/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 02 May 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
government officials are gathering people for bjp rally

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगामी 6 मई को विकास यात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा का समय नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस व भाजपा के बीच आरोप प्रत्योरोप का दौर भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर इस यात्रा के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। विकास यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के अध्यक्ष विमल चंद सुराना का कहना है कि जिला प्रशासन ने विकास यात्रा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश मिलते ही भीड़ जुटाने और विकास यात्रा को सफल बनाने के काम में सरकारी तंत्र पूरी ताकत से लग गया है।

इसके चलते हालात यह हैं कि सरकारी कार्यालयों के सारे कार्य ठप पड़ गए हैं। विभागों में अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिलने से आम जनता परेशान हो रही है।

सुराना ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को राज्य की जनता का अपार समर्थन एवं विश्वास मिलता देख भाजपा बौखला गई है।

जनता का विश्वास एवं समर्थन खो चुके भाजपा के कार्यकर्ता जनता का सामना करने से बच रहे हैं। यात्रा में जनता की भीड़ होगी या नहीं इसका भरोसा नहीं होने के चलते सरकारी तंत्र का सहारा लिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्य में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर जनता के काम को बाधित करने का अधिकार भाजपा सरकार को नहीं है।

सराना ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह जनता का विश्वास खो चुके हैं। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने के बजाए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed