{"_id":"653129d5ad45b924b8070673","slug":"government-imposed-election-duty-on-physically-disabled-employees-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: शारीरिक रूप से असक्षम कर्मचारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी, शासन पर लगाया उदासीनता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: शारीरिक रूप से असक्षम कर्मचारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी, शासन पर लगाया उदासीनता का आरोप
Thu, 19 Oct 2023 06:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:36 PM IST
सार
चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद शारीरिक रूप से असक्षम कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने अतिरिक्त कलेक्टर के पास अपनी चिकित्सकीय प्रमाणकों के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपनी शारीरिक रूप से अक्षमता की जानकारी दी।
विज्ञापन
कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, कुछ कर्मचारी इससे परेशान हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि ड्यूटी लगाते समय प्रशासन ने कर्मचारियों की शारीरिक स्थिति का ध्यान नहीं रखा है। शारीरिक रूप से असक्षम, बीमार और काफी समय से लकवा ग्रस्त, मातृत्व अवकाश पर चल रही महिलाएं और दिव्यांग कर्मचारी गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त कलेक्टर के पास अपनी चिकित्सकीय प्रमाणकों के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपनी शारीरिक रूप से अक्षमता की जानकारी दी।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वे जिस विभाग के कर्मचारी हैं, उस विभाग को उनके बारे में पूरी जानकारी है। फिर भी उनकी निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगाई है। वह एक ट्रेनिंग पूरी भी कर चुके हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी परिस्थितियों को देखकर प्रशासन उन पर विचार करेगा। वहीं, इस पूरे मामले को देख रहे अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन