फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Government closed sexual power program in chhattisgarh

आसाराम समर्थकों का यौन शक्ति कार्यक्रम बंद

Tue, 06 Oct 2015 09:48 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
Government closed sexual power program in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने आसाराम समर्थकों द्वारा सरकारी स्कूलों में आयोजित दिव्य ज्ञान प्रतियोगिता रद्द कर दी है। यौन शक्ति बढ़ाने के उपाय वाली एक किताब पर आधारित इस प्रतियोगिता का आदेश शिक्षा विभाग के अफसरों ने निकाला था। इसी महीने राज्य के 12 ज़िलों के सरकारी स्कूलों में यह प्रतियोगिता होने वाली थी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता और विधायक श्रीचंद सुंदरानी के अनुसार, “2012 के एक पुराने आदेश को आधार बना कर प्रतियोगिता कराने की बात सामने आई है। जैसे ही सरकार के संज्ञान में यह मामला आया है, सरकार ने प्रतियोगिता रद्द करने और किताबों को जब्त करने का आदेश जारी किया है।”
विज्ञापन


आसाराम बापू के समर्थकों का कार्यक्रम

Government closed sexual power program in chhattisgarh

हत्या और यौन शोषण समेत दूसरे गंभीर आरोप झेल रहे आसाराम बापू इस समय जेल में बंद हैं। उनका छत्तीसगढ़ से गहरा रिश्ता रहा है। राज्य की भाजपा सरकार ने उन्हें शुरू से राजकीय अतिथि का दर्जा दे रखा था और तब मुख्यमंत्री रमन सिंह उनके शिष्यों में शामिल थे।

यही कारण है कि राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा आसाराम की किताबों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेच कर और फिर उन्हीं किताबों के आधार पर प्रतियोगिता कराने का सिलसिला भाजपा सरकार में लंबे समय से जारी रहा है।

ताजा मामला जब सामने आया कि राज्य के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में आसाराम बापू की दिव्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए आदेश जारी किया है तो इस पर विवाद शुरू हो गया।

इस प्रतियोगिता के लिए जो किताब स्कूली छात्रों को बांटी गई थी, उस किताब ‘दिव्य प्रेरणा प्रकाश’ में यौन शक्ति बढ़ाने के उपायों पर लंबी चर्चा थी।

कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद अकबर का कहना है कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की आउटसोर्सिंग के साथ-साथ किताबों की भी आउटसोर्सिंग शुरु कर दी है।

अकबर कहते हैं, “सरकारी स्कूल के बच्चों को सेक्स शिक्षा परोसने का यह काम शर्मनाक है। सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed