Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Government claims exposed neighboring district of Health Minister in Korea

Korea: सरकार के दावों की खुली पोल, स्वास्थ्य मंत्री के पड़ोसी जिले में जमीन पर लिटाकर हो रहा इलाज

Sun, 02 Jun 2024 01:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Jun 2024 01:14 PM IST
सार

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के पड़ोसी जिले में जमीन पर लिटाकर जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Government claims exposed neighboring district of Health Minister in Korea
जमीन पर लिटाकर हो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के पड़ोसी जिले में जमीन पर लिटाकर जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अनदेखी के कारण हालात इसके एकदम उलट नजर रही है। जिला अस्पताल में फीमेल वार्ड में महिलाओं को जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि 100 बिस्तरीय जिला अस्पताल में वार्ड समेत गैलरी को मिलाकर करीब 150 बेड लगे हैं, लेकिन तापमान बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है जिससे बेड कम पड़ गए हैं। ऐसे में मरीजों को गैलरी में ही फर्श पर लिटा दिया गया है। यहां पास ही मेडिकल वेस्ट के डिब्बों से उठती दुर्गंध के कारण मरीजों तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मरीजों ने बताया कि वे दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। यहां बेड उपलब्ध नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

 

कोरिया जिले का पारा इस समय 42 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में कूलर और पंखे के बिना जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खराब हो गई है। दरअसल अस्पताल में पर्याप्त कूलर और पंखे नहीं लगे हैं जिससे मरीजों के हाल बेहाल हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस सीजन में भी वार्ड में एक भी कूलर नहीं लगाया गया है। इससे मरीजों को बेहद गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज और उसके परिजनों ने बताया कि वार्ड में कूलर-पंखे नहीं चलने से मरीजों के बुरे हाल हैं। हाथ में कपड़ा लेकर उससे हवा करनी पड़ रही है। इसी प्रकार पुरूष और महिला वार्ड में एक-एक कूलर चलता हुआ मिला लेकिन उन दोनों कूलरों में पानी नहीं होने के कारण मरीज गर्म हवा से परेशान रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed