{"_id":"67fcff06f040e960850d1047","slug":"youth-involved-in-criminal-activities-set-fire-at-two-places-accused-arrested-in-gpm-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: आपराधिक गतिविधियों में लिप्त युवक ने दो जगहों पर की आगजनी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: आपराधिक गतिविधियों में लिप्त युवक ने दो जगहों पर की आगजनी, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 14 Apr 2025 05:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:59 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा थाना क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में आगजनी की घटना सामने आई है। भाड़ी गांव में एक घर मे आग लगाने एवं पंडरीखार गांव में घर के सामने खड़ी कार को भी आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा थाना क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में आगजनी की घटना सामने आई है। भाड़ी गांव में एक घर मे आग लगाने एवं पंडरीखार गांव में घर के सामने खड़ी कार को भी आग के हवाले कर दिया गया। दोनो ही मामलों में ग्रामीणों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। जिसमें पंडरीखार में रात को 3:00 बजे घर के सामने खड़ी हुंडई कार को अचानक किसी ने आग के हवाले कर दिया। कार से लपट और धुआं निकलते देख घर वालो ने किसी तरह आग बुझाई गई पर तब तक कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह जल गया, इसके बाद कुछ ही दूरी पर अगले गांव भांडी में रात को 3:30 बजे एक घर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं निकलते देखा जब ग्रामीण बाहर निकले तो भाड़ी निवासी पवन सिंह आर्मो नामक युवक को वहां से भागते हुए दिखा जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई मामले पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी पवन सिंह आर्मो को आगजनी के मामले में गिरफ्तार कर लिया एवं उसे पर BNS की धाराओं में कार्यवाही की गई है। पुलिस ने जब पवन सिंह आर्मो का आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो पर पता चला कि लगभग तीन महीने पहले इसी युवक ने कटनी बिलासपुर रेल खंड के भंनवारटक रेलवे स्टेशन के टनल के पास रेलवे ट्रैक पर बड़ा पत्थर रख दिया था जिसे रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ की वजह से समय रहते हटाया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था इस मामले में रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ कार्यवाही भी की थी। वही आगजनी के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं न्यायालय के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन