फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   young man died and two people got injured due to lightning in Gaurela Pendra Marwahi

GPM में आकाशीय बिजली का कहर: एक युवक की मौत, दो लोग झुलसे; पोस्टमार्टम बाकी

Fri, 21 Jun 2024 11:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 11:11 PM IST
सार

पेण्ड्रा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है तो वहीं उसके साथ ही दो साथी भी झुलस गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
young man died and two people got injured due to lightning in Gaurela Pendra Marwahi
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

पेण्ड्रा में मानसून की पहली बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत तो उसके दो साथियों के झुलसने की घटना सामने आई है। फिलहाल मृतक के शव को पुलिस से सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है तो झुलसे युवकों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दो अन्य साथी झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दरअसल, पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में रहने वाले तीन दोस्त एक मना सिंह, दूसरा नरेंद्र सिंह और तीसरा लल्लू यादव हैं।
विज्ञापन


आज दोपहर तीन बजे के आसपास तीनों अपने गांव मझगवां से बगड़ी जलाशय मछली पकड़ने निकले थे और जब ये लोग मछली पकड़ रहे थे तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद ये तीनों साथी बारिश से बचने के लिए बगड़ी जलाशय से सेवरा की ओर जाने वाली सड़क किनारे एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना सिंह की मौके पर मौत हो गई तो नरेंद्र सिंह और लल्लू यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जिसके बाद गांव के लोगों को घटना की जानकारी लगने पर सभी को 108 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर जांच उपरांत डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि नरेंद्र सिंह और लल्लू यादव जो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए थे। उनका इलाज शुरू कर दिया। कल शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed