फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two accused arrested for killing young man in land dispute in gpm

जमीन विवाद में हत्या: फरसा से हमला कर युवक को मार डाला, नग्न कर खेत में फेंका शव, खून मिटाने के लिए की लिपाई

Sun, 30 Jul 2023 11:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jul 2023 11:06 PM IST
सार

गैरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में कुछ दिन पहले मिली युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जमीन विवाद में गांव के ही दो लोगों ने युवक पर फरसे से हमला कर उसकी जान ली। फिर उसके कपड़े, मोबाइल और हथियार को एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Two accused arrested for killing young man in land dispute in gpm
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गैरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में कुछ दिन पहले मिली युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जमीन विवाद में गांव के ही दो लोगों ने युवक पर फरसे से हमला कर उसकी जान ली। फिर उसके कपड़े, मोबाइल और हथियार को एक कुएं में फेंक दिया। आरोपियों ने शव को नग्न कर खेत में डाल दिया और खून के निशान मिटाने के लिए लिपाई भी कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिवनी गांव के घनवारा टोला के खार में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त सिवनी गांव निवासी नागेंद्र शर्मा के रूप में कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। इसमें पता चला कि नागेंद्र का गांव के ही नरेंद्र सिंह तंवर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपने साथी मुरली कंवर के साथ मिलकर नागेंद्र की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि जब नागेंद्र शर्मा अपने घर से खेत जा रहा था तब वे अपनी बाड़ी के शौचालय के पास छिप गए और फरसे से वार किया। इससे नागेंद्र बाइक से गिर गया और गिरने के बाद फरसे और गुप्ती से उसके सिर, गर्दन व गले में कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नागेंद्र की बाइक, कपड़े और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed