{"_id":"69411d1c7e175bb1a20395ed","slug":"truck-went-out-of-control-in-fog-and-collided-violently-with-motorcycle-and-killing-teacher-in-marwahi-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में कोहराम: मरवाही में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक पिता की मौत; बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में कोहराम: मरवाही में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक पिता की मौत; बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम
Tue, 16 Dec 2025 06:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:51 PM IST
सार
GPM News: मरवाही में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे शिक्षक बक्शी दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
हादसे में शिक्षक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। मरवाही माडाकोड मुख्य मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार पिता–पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे शिक्षक बक्शी दास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अंकित दास गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अंकित दास आईटीआई का छात्र था। बस के छूट जाने के कारण पिता बक्शी दास उसे बाइक से कॉलेज छोड़ने निकले थे। इसी दौरान मरवाही माडाकोड मुख्य मार्ग पर घना कोहरा छाया हुआ था। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम थी।
विज्ञापन
इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बेटे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक मरवाही विकासखंड के चिचगोहना गांव के निवासी थे जबकि उनकी पदस्थापना मरवाही विकाशखण्ड के पडरिपानी गांव के स्कूल में थी। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालाक को हिरासत में ले लिया।
वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। तो घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कोहरे के दौरान यातायात पर विशेष सतर्कता और सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।