फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Tragic Road Mishap Claims Life of Pendraroad RPF Constable Body Sent to Prayagraj with Guard of Honour

CG News:पेंड्रा रोड आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव यूपी के लिए रवाना

Tue, 16 Sep 2025 10:31 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 10:31 AM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पेंड्रारोड़ आरपीएफ पोस्ट में तैनात जवान राम आसरे खोंगसरा की मौत हो गई है। ड्यूटी के बाद बाइक से लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी थी। 

विज्ञापन
Tragic Road Mishap Claims Life of Pendraroad RPF Constable Body Sent to Prayagraj with Guard of Honour
जवान का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ पेंड्रा रोड पर पदस्थ जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जवान के सिर पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज आरपीएफ के अधिकारियों ने विधिवत मृतक जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर गृह ग्राम यूपी के लिए रवाना कर दिया है।। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।। 

विज्ञापन


पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ जवान का सड़क हादसे में मौत हो गई है। जवान राम आसरे खोंगसरा रेलवे स्टेशन में तैनात थे और ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से सड़क मार्ग से अपने रूम आने को निकले थे। लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद पीछे आ रहे राहगीरों ने खून से लथपथ जवान को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने राम आसरे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मृतक के शव का विधिवत पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव को आरपीएफ पोस्ट पेंड्रारोड लाया गया। जहां पर अधिकारियों ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। मृतक जवान बीते दो साल से पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ था। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंड्रा रोड आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव प्रयागराज रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed