{"_id":"65a3f2dc3ac6d4b7aa0c8d1b","slug":"three-vehicles-seized-while-illegally-transporting-paddy-128-quintals-of-paddy-recovered-in-gpm-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए तीन वाहन जब्त, 128 कुंतल धान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए तीन वाहन जब्त, 128 कुंतल धान बरामद
Sun, 14 Jan 2024 08:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 14 Jan 2024 08:13 PM IST
सार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए तीन वाहन प्रशासन ने जब्त किया है वाहन से 128 क्विंटल धान जप्त करते हुए मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए तीन वाहन प्रशासन ने जब्त किया है वाहन से 128 क्विंटल धान जप्त करते हुए मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान लगातार अवैध रूप से धान का परिवहन भंडारण तथा अमानक स्तर के धानों की जांच पड़ताल और जप्ती की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, पुलिस एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्रों एवं व्यापारियों के गोदामों में आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर 3 वाहनों से 128 क्विंटल (258 बोरी) धान जप्त किया है।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की सीमा से जिले में लाए जा रहे दो वाहनों में लदे 95 क्विंटल (183 बोरी) धान संदिग्ध होने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्त कर गौरेला थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वहीं दूसरे मामले में पेंड्रा के व्यापारी अजय सुल्तानिया के माजदा वाहन से धान के अवैध परिवहन पर 33 क्विंटल (75 बोरी) धान जब्त कर अग्रिम कार्यवाही तक पेंड्रा थाना के सुपुर्द किया गया है।वहीं प्रशासन की लगातार अवैध धान को लेकर कार्यवाही से बिचौलिए और व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन