फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Gaurela-Pendra-Marwahi: Murum Being Removed After Excavation on Pond Bund, Villagers Angry; Seek Action

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Sat, 19 Sep 2026 08:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 08:26 AM IST
सार

मरवाही के झिरनापोंड़ी में पुराने सामुदायिक खरिखांडा तालाब की मेड़ पर भारी मशीनों से खुदाई के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने मुरुम बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है और पूछा है कि आखिर तालाब की मेड़ खोदने की अनुमति किसने दी।

विज्ञापन
Gaurela-Pendra-Marwahi: Murum Being Removed After Excavation on Pond Bund, Villagers Angry; Seek Action
जनपद पंचायत कार्यालय, मरवाही

विस्तार

जनपद पंचायत मरवाही में ग्राम पंचायत नरौर के ग्राम झिरनापोंड़ी में पुराने सामुदायिक खरिखांडा तालाब की मेड़ पर बड़े पैमाने पर खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। तालाब की मेड़ धीरे-धीरे खोदे जाने से उसके अस्तित्व और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों तक जेसीबी और पोकलेन जैसी भारी मशीनों से खुदाई की गई और मेड़ से निकाली गई मुरुम को बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन


मौके पर अब भी मुरुम के बड़े-बड़े ढेर, गहरे गड्ढे और भारी मशीनों के टायरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी छोटे-मोटे कार्य का हिस्सा नहीं, बल्कि लंबे समय तक मशीनों के माध्यम से की गई खुदाई प्रतीत होती है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि तालाब की मेड़ की खुदाई किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से कराई गई।
विज्ञापन




मामले को लेकर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि तालाब के पास मनरेगा नवीनीकरण कार्य का सूचना पटल लगा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सरकारी योजना के तहत तालाब के नवीनीकरण की जानकारी प्रदर्शित की गई है, लेकिन उसी के सामने तालाब की मेड़ को खोदकर क्षतिग्रस्त किए जाने के निशान मौजूद हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि मौके पर वास्तव में कौन-सा कार्य कराया गया और उसकी अनुमति किस स्तर से दी गई थी। साथ ही कार्य के लिए जारी आदेश और तकनीकी स्वीकृति की भी जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: चिल्फी घाटी में ट्रक पलटाकर 33 टन स्क्रैप गायब करने की साजिश! चार साल से फरार आरोपी मथुरा से गिरफ्तार


ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय मशीनों से खुदाई और मुरुम की ढुलाई होती रही। इसके बावजूद पंचायत स्तर से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों तक समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार तालाब गांव की सामुदायिक संपत्ति और महत्वपूर्ण जलस्रोत है। मेड़ कमजोर होने से बारिश के दौरान पानी के दबाव में तालाब को नुकसान पहुंचने की आशंका है। सबूत के तौर पर ग्रामीणों ने मौके के फोटो और वीडियो भी सामने रखे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण कर खुदाई की अनुमति, कार्यादेश, तकनीकी स्वीकृति और मुरुम की निकासी से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।



ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्य सरकारी योजना के तहत कराया गया है तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। वहीं यदि बिना अनुमति खुदाई की गई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed