फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Student stabbed to death in broad daylight incident captured on CCTV in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: दिनदहाड़े चाकू से गोदकर छात्रा की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, हत्यारा हुआ गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के गौरेला में दिन दहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें एक कालेज छात्रा की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Student stabbed to death in broad daylight incident captured on CCTV in Gaurela Pendra Marwahi
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के गौरेला में दिन दहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें एक कालेज छात्रा की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पास लगे कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें आरोपी बेरहमी से युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है और उसके बाद काफी समय तो वहां पर खड़ा रहा और फिर बाइक से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

 

मामला गौरेला थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके स्टेट बैंक के सामने का है जहां पर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब काम की तलाश में पास के गांव झगराखाड की रहने वाली रंजना यादव अपने एक रिश्तेदार के साथ गौरेला पहुंची।  उसका भाई स्कूटी में बैठा था और रंजना यादव बगल में खड़ी थी तभी अचानक एक युवक मुह में गमछा बांधे वहां पहुंचा पहले तो वो कुछ- कुछ बात किया फिर अचानक अपने पास से चाकू जैसा धारदार हथियार निकाला और रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे रंजना वही पर गिर गई और खून से लथपथ संजना की वही पर मौत हो गई।  

विज्ञापन

 

वारदात के बाद आरोपी युवक पहले तो कुछ समय वहां पर खड़ा रहा फिर वह चाकू को अपने कपड़े से पोछा और चाकू को अपने बाइक के डिक्की में डालकर वहां से चला गया। मृतका रंजना यादव गौरेला के झगराखांड गांव की रहने वाली थी और कॉलेज की छात्रा है और ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी साथ ही अच्छी नौकरी की तलाश में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई। बहरहाल दिन दहाड़े व्यस्त सड़क पर धारदार हथियार से युवती की हत्या की वारदात से पुलिस पर सवालिया निशान उठना लाजमी है।


हत्यारा आरोपी गिरफ्तार
दिनदहाड़े युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक दुर्गेश प्रजापति गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को मरवाही के चिचगोहना गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस के डर से जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और कपड़े को भी बरामद किया। हत्या के बाद बाइक और कपड़े दोनों बदलकर आरोपी भागा था। आरोपी दुर्गेश प्रजापति मरवाही के लोहरी का रहने वाला है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed