फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Samira Paikara became first District Panchayat President Raja Upendra Bahadur occupied post of Vice President

GPM: पहली जिला पंचायत अध्यक्ष बनी समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष पद पर राजा उपेंद्र बहादुर हुए काबिज

Fri, 07 Mar 2025 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा बनी तो जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर राजा उपेंद्र बहादुर हुए काबिज दोनों ने भाजपा के घोषित उम्मीदवारों को दी करारी शिकस्त। 

विज्ञापन
Samira Paikara became first District Panchayat President Raja Upendra Bahadur occupied post of Vice President
उपाध्यक्ष पद पर राजा उपेंद्र बहादुर हुए काबिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा बनी तो जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर राजा उपेंद्र बहादुर हुए काबिज दोनों ने भाजपा के घोषित उम्मीदवारों को दी करारी शिकस्त हालांकि जीत के बाद दोनों प्रत्याशी जब भाजपा कार्यालय पहुचे तो, दोनों विजय प्रत्याशियों के पहुंचने के पूर्व ही जिला अध्यक्ष और मरवाही विधायक जिला कार्यालय से निकल गए। जीते हुए प्रत्याशी जरूर भाजपाई है पर उन्हें पार्टी ने अपना घोषित उमीदवार नही बनाया था।

विज्ञापन


दरअसल आज पहली जिला पंचायत के लिए समीरा पैकरा ने भाजपा के घोषित प्रत्याशी राजेश नंदनी आर्मो को 4 के मुकाबले 6 मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि जिस क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां भाजपा ने पहले ही अपना समर्थन नहीं दिया था। इससे पहले समीरा पैकरा ने चार बार के विधायक रहे राम दयाल उईके की पत्नी बृजकुमारी उईके को रिकॉर्ड मतों से पराजित कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन किया था भाजपा विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी को मिली हार भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इस चुनाव की जिम्मेदारी मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के कंधे पर थी साथ ही उन्हें संगठन का पूरा समर्थन हासिल था बावजूद भाजपा के दोनों घोषित प्रत्याशी चार-चार वोट ही पा सके तो दूसरी ओर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्याममणि बृजलाल राठौर को 6 मतों के अंतर से पराजित कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन

 

इस हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने बड़ा बयान देते हुए इसे कांग्रेस की जीत बताया है भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया यह है। वही विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब संगठन तय करेगा कि ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई की जाए। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की हार से पार्टी में बौखलाहट देखी जा रही है। विधायक मरपच्ची ने यह कहते हुए गेंद संगठन के पाले में डाल दी है सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा अपने ही जीते हुए प्रत्याशियों के खिलाफ कोई कदम उठाएगी?ज्ञात होगी भाजपा ने अपने जिला पंचायत सदस्यों की सूची में राजा उपेंद्र बहादुर का नाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से घोषित प्रत्याशी के रूप में जारी किया था जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी, वहीं क्षेत्र क्रमांक 1 से समीरा पैकरा विजयी हुई थी पर यहां भाजपा ने किसी को भी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था वही यह जब चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने विधायक प्रणव मरपच्ची को माला पहनाने गई तो विधायक ने ना तो उनसे माला स्वीकार किया ना ही अभिनंदन का जवाब दिया जबकि जीत के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे जहां उनका आतिशी स्वागत हुआ पर दोनों के जिला कार्यालय पहुंचते ही विधायक और जिला अध्यक्ष सहित पार्टी संगठन के कुछ लोग जिला कार्यालय से चलते बने, पर दोनों ही प्रत्याशी सीधे जिला अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचे जहां उनकी सीट खाली थी, ऐसे में यह तय है कि भाजपा दोनों को अपना सदस्य नहीं मानती जबकि दोनों खुद को भाजपा का ही सदस्य बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed