फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Raktshakti Maha Abhiyan will be run in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लिए चालाया जाएग 'रक्त शक्ति महाअभियान', 65 हजार महिलाओं का होगा टेस्ट

Wed, 25 Jun 2025 09:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सभी नागरिकों से खासकर महिलाओं और बालिकाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Raktshakti Maha Abhiyan will be run in Gaurela Pendra Marwahi
GPM NEWS - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में 26 जून से रक्त शक्ति महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 65 हजार महिलाओं का हीमोग्लोबिन (एचबी) टेस्ट किया जाएगा। जिले को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सभी नागरिकों से खासकर महिलाओं और बालिकाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना" के अंतर्गत 26 जून को जिला प्रशासन की अभिनव पहल "रक्त शक्ति महाअभियान" का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन 13 वर्ष से 45 वर्ष तक की सभी महिलाओं का हीमोग्लोबिन (एचबी) टेस्ट किया जाएगा। पंचायत भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की महिलाओं को स्वस्थ और सशक्त बनाना है। यदि यह महाअभियान निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करता है, तो यह न केवल एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) से थकान, कमजोरी, चक्कर आना, त्वचा का पीलापन, सांस लेने में तकलीफ और हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं। गर्भवती महिलाओं में यह जटिलताओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसे समय रहते पहचानना और इलाज करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed