{"_id":"6598cefbf39f93b35608b295","slug":"rain-increased-cold-in-gaurela-pendra-marwahi-district-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM Weaher Update: बारिश ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाए ब्रेक; ट्रेनें भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM Weaher Update: बारिश ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाए ब्रेक; ट्रेनें भी प्रभावित
Sat, 06 Jan 2024 09:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 Jan 2024 09:24 AM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देररात से मौसम ने करवट ली है। रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। ठंड ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है, कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई हैं।
विज्ञापन
GPM Weaher Update
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देररात से मौसम ने करवट ली है। रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। ठंड ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है, कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कल देररात से जिले में मौसम ने करवट ली है। आसमानों में बादलो का डेरा रहा तो नार्थ छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखाई दे रहा है और आज सुबह से रुक रुककर बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। इलाके में घना कोहरा छा गया जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। जिसके चलते सड़को में वाहनों की रफ्तार में भी कोहरे के असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
बारिश के बाद ठंड बढ़ने से तो कोहरे का असर ट्रेन की रफ्तार पर भी पड़ा है ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। तो ग्रामीण इलाकों और अमरकंटक की तराई में स्थित छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाको में रहने वाले ग्रामीणों की समस्या भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ठंड अपने पूरे चरम पर रहने के आसार हैं।
विज्ञापन