फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Rain in Gaurela Pendra Marwahi disrupts normal life

गौरेला पेंड्रा मरवाही: रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव से हो रही परेशानी

Fri, 03 Oct 2025 07:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Oct 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
Rain in Gaurela Pendra Marwahi disrupts normal life
GPM News - फोटो : अमर उजाला

पेंड्रा गौरेला क्षेत्र में देर रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। बेमौसम बारिश के चलते जहां लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है, वहीं तापमान में भी आई गिरावट से इलाके में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

विज्ञापन


बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। कामकाजी लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार,आगामी 24 से 48 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका इस अचानक हुई बारिश से सबसे अधिक चिंता किसानों को सता रही है। खेतों में खड़ी धान व अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।। वहीं, बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और गुलाबी ठंड का अहसास भी हो रहा है। बारिश के बाद हल्की सर्द हवाएं चल रही है, जिससे बाद ठंड का असर और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed