{"_id":"66508da5ee738967bd042a1b","slug":"principal-secretary-of-health-department-inspected-district-hospital-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Fri, 24 May 2024 06:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 24 May 2024 06:23 PM IST
सार
सभी उच्च अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं दवाओ और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान अधिकारियों ने जिला अस्पताल में मौजूद उपकरणों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग का उच्च प्रशासनिक अमला आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, विशेष सचिव चंदन कुमार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन पद्मिनी भोई प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जगदीश सोनकर के साथ जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक आज जिला अस्पताल के निरीक्षण पर रहे।
विज्ञापन
सभी उच्च अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं दवाओ और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान अधिकारियों ने जिला अस्पताल में मौजूद उपकरणों का भी निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने बताया कि यह सतत निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाने वाला दौरा है, कोई आवश्यक निरीक्षण नहीं। जिले के अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के अधिकारियों को भी जमीनी स्तर पर जाकर निरीक्षण करना चाहिए ताकि व्यवस्थाओं की सही स्थिति मिल सके। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई जिन्हें केंद्रीय स्तर और जिला स्तर पर हल करने के सुझाव और निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन