फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Preeti Manjhi gets big responsibility She became national secretary of Youth Congress in Gaurela Pendra Marwa

प्रीति मांझी को बड़ी जिम्मेदारी: युवा कांग्रेस की बनीं राष्ट्रीय सचिव, राहुल गांधी से मिली थीं कुछ दिन पहले

Wed, 30 Jul 2025 01:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली प्रीति मांझी को कांग्रेस ने बड़ी जवाबदारी देते हुए युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। जिसके बाद से प्रीति को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन
Preeti Manjhi gets big responsibility She became national secretary of Youth Congress in Gaurela Pendra Marwa
राहुल गांधी के साथ प्रीति मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली प्रीति मांझी को कांग्रेस ने बड़ी जवाबदारी देते हुए युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। जिसके बाद से प्रीति को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन


प्रीति मांझी जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के एक छोटे से गाँव गांगपुर की रहने वाली हैं, प्रीति मांझी को कांग्रेस पार्टी ने युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रीति मांझी की इस उपलब्धि ने निश्चित रूप से उनके परिवार का नाम रोशन किया है। वह युवक कांग्रेस में अपनी भूमिका निभाते हुए युवाओं के लिए काम करती रही हैं। 
विज्ञापन


आगे भी प्रीति मांझी को अपने क्षेत्र और प्रदेश के साथ देश के लिए अच्छा काम करते हुए कांग्रेस और युवक कांग्रेस को आगे बढ़ाते हुए आगे ले जाने का काम करेगी। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से उन्हें और भी प्रेरित करेगी और वह अपने क्षेत्र के लिए और भी अच्छा काम कर पाएंगी। प्रीति मांझी को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे वर्तमान में राहुल गांधी की टीम  “इंदिरा फेलोशिप” में काम कर रही हैं और अब उनकी नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है। प्रीति मांझी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीति मांझी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं ने भी कहा है हमें उम्मीद है कि वह अपने क्षेत्र और देश के लिए अच्छा काम करेंगी और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed