फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Police arrested two vicious bike thieves stolen motorcycles also recovered in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: दो शातिर बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद

Fri, 28 Jun 2024 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 08:11 PM IST
सार

जीपीएम पुलिस और साइबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस ने सिलसिलेवार मोटरसाइकिल चोरी करने वाले  शातिर बदमाश सहित उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested two vicious bike thieves stolen motorcycles also recovered in Gaurela Pendra Marwahi
चोरी की बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीपीएम पुलिस और साइबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस ने सिलसिलेवार मोटरसाइकिल चोरी करने वाले  शातिर बदमाश सहित उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों निशानदेही से पुलिस ने 9 मोटरसाइकिल सहित एक एक्टिवा को भी जब्त किया है पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


जिले में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए थे जिसमें जीपीएम पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम को भी पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस लगातार मोटरसाइकिल चोरी को लेकर पतासाजी कर रही थी। सभी दुपहिया वाहनों के चोरी के दर्ज प्रकरण के विश्लेषण पर जब एक जैसा पैटर्न दिखा तो सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चोर की शिनाख्त पेंड्रा थाने के पुराने हिस्ट्री शीटर और निगरानी बदमाश अमोल सिंह उर्फ सूरज के रूप में स्पष्ट हुई और उसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अमोल सिंह उर्फ सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसपर पकड़े जाने पर उसने पुलिस को बताया कि वह मूलतः ग्राम पथर्रा चौकी कोटमी कला का रहने है और पहले भी कई बार वाहन चोरी और घरों में चोरी के अपराध में संलिप्त होने के कारण हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाश के रूप में नाम दर्ज है वर्तमान में बदन सिंह मोहल्ले मनेंद्रगढ़ में रहता है। 
विज्ञापन


आरोपी अमोल और उसका साथी सेनसाय बसोड़ जो मूलतः ग्राम रोकडा केल्हारी जिला एमसीबी का रहने वाला है कुछ महीनों से पेंड्रा,मरवाही,कोटमी कला, मनेंद्रगढ़, मान उमरिया और कोतमा के क्षेत्रों में बाजार और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में वाहन चोरी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मास्टर की भी बरामद किया है जिससे वे वाहन का लॉक खोलकर चोरी करते थे। सहआरोपी सेनसाय बसोड चोरी किए वाहनों को बिकवाने में अमोल सिंह की मदद कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अमोल सिंह उर्फ सूरज विगत दिनों दिनांक 30 मई 2024 को अपने दो साथियों शिवम मानिकपुरी और संदीप चक्रधारी के साथ मनेंद्रगढ़ से चोरी की सफेद अपाचे में ग्राम करगी कला थाना मरवाही क्षेत्र में दिन दहाड़े रोड किनारे एक बंद मकान में भी चोरी किया था जिसके बाकी दोनो साथी शिवम मानिकपुरी और संदीप चक्रधारी चोरी की वारदात के कुछ घंटों के अंदर दानीकुंडी के पास जंगल में चोरी का सामान बांटने के दौरान साइबर सेल और मरवाही थाने की टीम द्वारा दौड़ाकर जंगल में पकड़ा गए थे पर अमोल सिंह जंगल की आड़ में भाग निकला था जिसे लगातार पुलिस पतासजी कर पकड़ने में लगी थी।


वर्तमान में थाना मरवाही द्वारा दोनो आरोपियों की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ बाद चोरी किए गए 10 वाहन जप्त किए गए हैं जिनमे 09 मोटरसाइकिल और पेंड्रा से चुराई 01 एक्टिवा भी शामिल है । आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे भी जांच जारी है। जिन थानों में हुई चोरी के  वाहनों को बरामद किया गया है उन्हे विधिवत सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed