फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Petrol pump operator duped of Rs 1.69 crore one accused arrested on complaint of victim in GPM

जीपीएम: पेट्रोल पम्प संचालक के साथ एक करोड़ 69 लाख रूपये की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 05:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 Sep 2025 05:03 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लोगो के साथ धोखाधड़ी थमने का नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला मरवाही थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर पेट्रोल पम्प संचालक को रेत का बड़ा वर्क ऑडर के नाम पर एक करोड़ 69 लाख रूपये ठगे जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Petrol pump operator duped of Rs 1.69 crore one accused arrested on complaint of victim in GPM
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लोगो के साथ धोखाधड़ी थमने का नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला मरवाही थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर पेट्रोल पम्प संचालक को रेत का बड़ा वर्क ऑडर के नाम पर एक करोड़ 69 लाख रूपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। जब पीड़ित को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो पीड़ित ने मरवाही थाने में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश देते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


समय समय पर पुलिस के द्वारा लोगो को ठगी से बचने के लिए जन जागरण कार्यक्रम के साथ इससे बचने के भी उपाय बतलाए जाते है पर इसके बाद भी ठगी करने वाले लोगो की गाढ़ी कमाई को ठग ले जाते है,,एक बार फिर मरवाही थाना क्षेत्र के रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक ठगे गए है,,मरवाही में पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता को 4 लोगो के द्वारा मध्यप्रदेश में रेत का बड़ा वर्क ऑर्डर मिला होने का हवाला देते हुए फर्जी वर्क आर्डर का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1करोड़ 69 लाख रुपए ठग लिए,,,पहले तो फर्जीवाडा करने वाले आरोपियो ने बड़े ही शातिर तरीके से रेत का फर्जी वर्क ऑडर के दस्तावेज दिखाकर पीड़ित को झांसे में लिया फिर उससे रेत को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की बात कहते हुए धीरे धीरे कर 1 करोड़ 69 लाख रुपए ठग लिए।
विज्ञापन


पीड़ित लगातार उनके संपर्क में रहता तो उसे भी लगातार घुमाते की हमारा काम शुरू हो गया है और बस ऐसे ही समय काटने लगे पर जब पीड़ित अमित गुप्ता को शंका हुआ तो आरोपियों के द्वारा वर्क ऑर्डर के दस्तावेज लेकर संबंधित साइड जो दस्तावेज में बतलाया गया था वहां पर पहुचा तो उसके होश उड़ गए,,क्योकि वहां पर कोई भी ऐसा काम नही था साथ ही जब दस्तावेज को दिखाया गया तब पता चला कि जो संबंधित व्यक्तियों के द्वारा उन्हें दस्तावेज उपलब्ध करवाया गया था वो सब फर्जी निकला,,जिसके बाद पीड़ित अमित गुप्ता को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो वो सीधे मरवाही थाने पहुचकर लिखित शिकायत की जिसमें पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता उन्होंने रेत का बड़ा ठेका मिला है आप हमें पैसा दीजिये पीड़ित भी पैसा कमाने के उनके झांसे में आ गया और उन्हें पैसा दे दिया पर आरोपी नरेंद्र शर्मा,अरविंद शर्मा,संतोष सिंह और विकाश सिंह के द्वारा पैसा नही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने सभी चारो आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4)-BNS, 336(4)-BNS, 338-BNS, 340(2)-BNS, 61(2)(a)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है,वही ग्राम लालपुर थाना गौरेला से एक  आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि अन्य तीन आरोपी अभी फरार है फिलहाल पुलिस आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों में दबिश देते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed