फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   newly married woman dead body found hanging in suspicious condition in GPM

GPM Crime: नवविवाहिता की फांसी पर लटकी मिली लाश; परिजन बोले- शरीर पर चोट के निशान, मारपीट कर हत्या कर दी

Fri, 07 Jul 2023 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jul 2023 07:43 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में उसके ही घर में फांसी से लटका हुआ मिला है। मायके पक्ष वालों का आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और उसे मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
newly married woman dead body found hanging in suspicious condition in GPM
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में उसके ही घर में फांसी से लटका हुआ मिला है। मायके पक्ष वालों का आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और उसे मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के भेजरी गांव की  रहने वाली निर्मला की शादी 2017 में कोटखर्रा गांव निवासी पुष्पेंद्र टांडिया से हुई थी। शुक्रवार को निर्मला का शव उसके ही कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। मायके वालों को पता चला तो वह भी गांव पहुंच गए। आरोप लगाया कि निर्मला के शरीर पर चोट के निशान हैं। वह खुदकुशी नहीं कर सकती है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही निर्मला बताती थी कि ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता है। कई बार झगड़े के बाद वह मायके आ जाती। पिछले दिनों ही फिर निर्मला अपने पति के साथ मायके से ससुराल पहुंची थी। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed