फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Minister Shyam Bihari Jaiswal said Congress resorted to lies in the Lok Sabha elections in GPM

GPM: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- कांग्रेस ने लोस चुनाव में लिया झूठ का सहारा, लोगों में फैलाई अफवाह

Mon, 24 Jun 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 03:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पेंड्रा दौरा कार्यक्रम था जहां पर वे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उसके बाद कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

विज्ञापन
Minister Shyam Bihari Jaiswal said Congress resorted to lies in the Lok Sabha elections in GPM
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पेंड्रा दौरा कार्यक्रम था जहां पर वे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उसके बाद कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

विज्ञापन


वहीं पत्रकारों से चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की कोरबा संसदीय क्षेत्र की भाजपा की हार को सामान्य हार बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद चार चुनाव हुए हैं, जिनमें अलग-अलग चुनाव परिणाम सामने आए हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने झूठ का सहारा लिया, कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्र में आरक्षण खत्म होने की बात की जबकि महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपए जमा किए जाएंगे ऐसा बोलकर झूठ और अफवाहों का सहारा लिया जिसके कारण चुनाव में भाजपा की हार हुई। 
विज्ञापन


मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित गौरेला पेंड्रा मरवाही की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी साथ ही मरवाही में 100 बिस्तर का चिकित्सालय खोला जाएगा, तो वहीं बलौदा बाजार की घटना को लेकर भूपेश बघेल द्वारा लगाया गया आरोप जिसमे निर्दोष और कांग्रेसियों को पुलिस पकड़ रही है को लेकर जायसवाल ने खारिज करते हुए कहा कि विभिन्न सूचना तंत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है किसी भी निर्दोष को नहीं पकड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष का गाली गलौज का कथित ऑडियो सामने आया है जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अश्लील गाली देते सुनाई दे रहा है पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोई भी पीड़ित अगर मामले में मुझे आकर इसकी शिकायत करता है तो निश्चित संज्ञान में लिया जाएगा।  


गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पदस्थ खनिज इस्पेक्टर राजू यादव के द्वारा अवैध उत्खनन को लेकर खुला उगाही किये जाने की शिकायत पर भी जानकारी लेकर कार्रवाई  करने की बात है है। तो प्रदेश में लगभग 3500 स्वास्थ्य कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को लेकर मंत्री ने कहा कि हड़तालियों के लीडरों से हमारे अधिकारियों की बात चल रही है एक साथ मे हल निकल जाएगा, जबकि आयुष्मान कार्ड पर इलाज नहीं मिलने के सवाल पर कहां की पिछले शासन काल में आयुष्मान कार्ड से काफी भुगतान निजी चिकित्सालयों का बाकी  40% भुगतान किया जा चुका है, जल्द ही संपूर्ण भुगतान किया जाएगा और आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed