फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Marwahi District Congress Committee suspended two Congress officials for one year

GPM News: दो कांग्रेस पदाधिकारी एक साल के लिए निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

Thu, 05 Oct 2023 10:58 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

अनुशासनहीनता पर लगातार जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही संवेदनशील है। संगठन ने सोशल मीडिया प्रभारी और एक कांग्रेस के पदाधिकारी को एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Marwahi District Congress Committee suspended two Congress officials for one year
कांग्रेस के दो नेता पार्टी से निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुशासनहीनता पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दो कांग्रेस पदाधिकारी को एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है। दोनों पदाधिकारियों पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध लगातार अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला महामंत्री ने एक वर्ष के लिए निलंबित किया है।

विज्ञापन


अनुशासनहीनता पर लगातार जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही संवेदनशील है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने सोशल मीडिया प्रभारी और एक कांग्रेस के पदाधिकारी को कांग्रेस नेताओं पर अभद्र टिप्पणी के साथ सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट डालने पर दोनों पदाधिकारी घनश्याम सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी एवं आमिर अली कांग्रेस पदाधिकारी पर निलंबन की कार्यवाई की है। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी ने उक्त दोनों पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिस पर दोनों पदाधिकारियों ने नोटिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया ना ही उसका जवाब ही दिया। जिसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम वासुदेव के निर्देश पर जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने उक्त दोनों पदाधिकारियों को एक वर्ष के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि एक अक्टूबर को एक निजी कार्यक्रम में मरवाही विधायक के के ध्रुव के विरुद्ध अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करने वाले चार कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जो कांग्रेस संगठन पर चर्चा का विषय बना हुआ था। देर शाम दो कांग्रेस नेताओं पर निलंबन की कार्रवाई से संगठन अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बात का प्रमाण जिला कांग्रेस कमेटी ने देखकर अनुशासन की लकीर खींची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed