GPM: चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना पेंड्रा में कुल 34.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना पेंड्रा में कुल 34.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पेंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर उड़ीसा से बिलासपुर के रास्ते रतनपुर होते हुये एक कार में गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं, थाना प्रभारी पेंड्रा तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को सूचित कर थाना पेंड्रा एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा लाटा तिराहा के पास नाकाबंदी कर बिलासपुर की तरफ से आ रहे वाहन की चेकिंग के दौरान 34.600 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।