फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   GPM Case of sowing seeds by bypassing the rules in Green Credit Scheme

जीपीएम: ग्रीन क्रेडिट योजना में नियमों को दरकिनार कर बीज रोपित करने का मामला, परिक्षेत्र अधिकारी निलंबित

Mon, 15 Sep 2025 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Sep 2025 06:29 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ग्रीन क्रेडिट योजना में वृक्षारोपण में लगातार शासकीय नियमों को दरकिनार करते हुए सितंबर माह में वृक्षारोपण करने एवं पौधों की जगह बीज रोपित करने के मामले में बड़ी कार्यवाही।

विज्ञापन
GPM Case of sowing seeds by bypassing the rules in Green Credit Scheme
परिक्षेत्र अधिकारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ग्रीन क्रेडिट योजना में वृक्षारोपण में लगातार शासकीय नियमों को दरकिनार करते हुए सितंबर माह में वृक्षारोपण करने एवं पौधों की जगह बीज रोपित करने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त ने खोडरी वनपरीक्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत मरवाही वन मंडल में वृक्षारोपण चल रहा है पर मरवाही पर खोडरी वन परिक्षेत्र में केंद्रीय रोपणी सधवानी में पौधे तैयार करने के लिए शासन से मिले करोड़ के बजट में गफलत करते हुए कम पौधे तैयार कर वृक्षारोपण स्थल में पौधों की जगह बीजरोपित किया गया एवं शासकीय नियमों के अनुसार 15 अगस्त तक हर हाल में वृक्षारोपण पूर्ण करने के शासकीय नियमों को धता बताते हुए सितंबर माह में भी वृक्षारोपण करवाया गया, यह बात भी सामने आई साथ ही बिना किसी जवाबदार अधिकारियों जानकारी के बिना ही कोरबा जिले के पाली से आनन फानन में लगभग 40000 पौधे वृक्षारोपण के लिए मांगे एवं उन पौधों का वृक्षारोपण सितंबर माह में कराया गया, जब केंद्रीय रोपणी खोडरी वन परिक्षेत्र में ही बनाई गई , पौधे तैयारी के लिए फंड भी आया, ऐसे में दूसरे जिले से इतनी बड़े पैमाने पर पौधे मंगाना साफ दर्शाता है कि पौधे तैयारी के नाम पर कागजी बिल लगाए गए मामले में मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त IFS प्रभात मिश्रा ने मामले पर कार्यवाही की एवं खोडरी वनपरिक्षेत्र के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया साथ ही मनीष श्रीवास्तव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9- 1- क , के तहत अनुशासनीक कार्यवाही प्रारंभ करने का भी आदेश दिया है, निलंबन अवधि में मनीष श्रीवास्तव को अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी के मुख्यालय में अटैच किया गया है इस कार्यवाही से मरवाही वन मंडल में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed