फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Girl student who had come to attend a wedding was Harassment in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: शादी में शामिल होने आई छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़ कर भागे, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2024 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पेण्ड्रा में शादी समारोह में शामिल होने गई स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले दो आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को  अंजाम दिया है।  

विज्ञापन
Girl student who had come to attend a wedding was Harassment in Gaurela Pendra Marwahi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पेण्ड्रा में शादी समारोह में शामिल होने गई स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले दो आरोपियों ने नाबालिग को आज सुबह लगभग 4 बजे शादी वाले घर से उठाकर अपने साथ जंगल ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और छात्रा के बेहोश हो जाने पर वहां से भाग खड़े हुए। सुबह दिन निकलने पर जब कुछ महिलाओं की नजर बेहोश नाबालिग पर पड़ी तो 112 की मदद से बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन

 
मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के एक गांव का है जहां पर पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा शादी में शामिल होने के लिए अपनी माँ के साथ पहुंची थी। देर रात जब शादी का कार्यक्रम चल रहा था तो सुबह चार बजे के आसपास नाबालिग घर से बाहर निकली थी उसी दौरान शादी वाले घर के पास रहने वाले दो युवक अचानक नाबालिग के पास पहुंचे और नाबालिग को उठाकर अपने साथ पास के जंगल ले गए और सुनसान जगह पर दोनो आरोपियों ने बारी बारी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गैंगरेप मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है तो दूसरे फरार आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस की दो टीमें उनके संदिग्ध ठिकानों में दबिश दे रही हैं। दोनों आरोपियों की पहचान गंगा राम चौधरी और नरेश चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed