फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Gaurela Pendra Trust God Education system in Marwahi

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में भगवान भरोसे शिक्षा व्यवस्था: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, नदारद रहते हैं शिक्षक

Sun, 17 Sep 2023 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Sep 2023 06:27 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में स्कूलों में शिक्षा भगवान भरोसे चल रही है शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से दिन दिन भर में विद्यार्थी एक ही विषय पढ़ कर घर वापस आ रहे हैं।

विज्ञापन
Gaurela Pendra Trust God Education system in Marwahi
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में भगवान भरोसे शिक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में स्कूलों में शिक्षा भगवान भरोसे चल रही है शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से दिन दिन भर में विद्यार्थी एक ही विषय पढ़ कर घर वापस आ रहे हैं। शिक्षकों के अभाव में भृत्य (चपरासी)  बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहीं शासन के आदेश का मख़ौल उड़ाते हुए रसूखदार शिक्षक शैक्षणिक कार्य छोड़ कर मलाईदार विभागों में कई वर्षों से गैर शिक्षकीय कार्य मे मस्त हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार लगातार काम कर रही हैं, योजनाएं बना रही है, बड़े बड़े फंड जारी कर रही है, पर इतनी कवायदों के बावजूद शिक्षा का स्तर लगातार गिरता चला जा रहा है। बात जिले के गौरेला विकासखंड की है जहां छात्र शिक्षकों की मनमानी की वजह से अपने भविष्य को लेकर सशंकित हैं  सारीसडोल पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्त तीन शिक्षकों में सिर्फ एक शिक्षक ही मिला। संकुल केंद्र जोगीसार  की पूर्व माध्यमिक शाला में पांच शिक्षकों की पदस्थापना के बावजूद दो ही शिक्षक थे और चार कालखंडों में सिर्फ दो विषय विज्ञान और संस्कृत ही पढ़ाया गया।  

विज्ञापन

 


एक रसूखदार शिक्षक का भी पता चला जो लगभग 10 वर्षों से अलग- अलग छात्रवासों में अधीक्षक का कार्य कर रहा है पहले पडवानीय में किया वर्तमान में गुरुकुल में अधीक्षक है पर स्कूल की ओर कभी नही देखा। स्कूल के प्रधानपाठक और छात्र सभी चाहते हैं  कि उक्त शिक्षक को वापस स्कूल भेजा जाए ताकि सभी विषयों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके। बड़ावनडाँड़ पूर्व माध्यमिक शाला का भी हाल जान लीजिए इस स्कूल के हालात शायद शासन प्रशासन की सम्पूर्ण व्यवस्था  की आंख खोल दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूल में तीन शिक्षक पदस्त है पर एक ही शिक्षक मिला जिस वजह से पूरे दिन में एक विषय की ही पढ़ाई हो पाई। यहां भी एक रसूखदार शिक्षक का पता चला जिनका नाम अजीत लहरी है। स्कूल के शिक्षक पीताम्बर सिंह बताते हैं कि 18 सितंबर 2017 को स्कूल में पदस्थापित होने के बाद सिर्फ कुछ माह पढ़ाने के बाद से श्रीमान हॉस्टल में पदस्थ है तब से स्कूल की ओर मुड़ कर नही देखा। अव्यवस्थाओ की जानकारी जब हमने गौरेला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी तो उन्होंने सीएसी (CAC) से जानकारी लेने के बाद शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed