फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   On the Pendra-Gaurela main road, within the Pendra municipal area, a speeding 'Magic' vehicle collided head-on

पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा: टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; चालक फरार

Fri, 09 Oct 2026 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। पेंड्रा नगर पालिका क्षेत्र में नया बस स्टैंड के आगे टाटा मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
On the Pendra-Gaurela main road, within the Pendra municipal area, a speeding 'Magic' vehicle collided head-on
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। पेंड्रा नगर पालिका क्षेत्र में नया बस स्टैंड के आगे टाटा मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि टक्कर के बाद मैजिक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति और पेंड्रा बाईपास का निर्माण अधूरा होने को लेकर शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


काम खत्म कर घर लौट रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा
मृतक की पहचान ज्योतिपुर निवासी आशीष माइकल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष रिवॉल्विंग चेयर रिपेयरिंग का काम करता था। वह काम के सिलसिले में ज्योतिपुर से पेंड्रा आया हुआ था। एक दुकान में कुर्सी की मरम्मत करने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान जब वह पेंड्रा के नया बस स्टैंड को पार कर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टाटा मैजिक वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मैजिक वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

खस्ताहाल सड़क और बाईपास का अधूरा निर्माण बना लोगों की नाराजगी की वजह
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग (PWD) और शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति सुधारने और यातायात को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पेंड्रा बाईपास का निर्माण पूरा नहीं होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि बाईपास के लिए शेष राशि स्वीकृत नहीं होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। यदि बाईपास का निर्माण समय पर पूरा हो जाता, तो मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती थी।


बार-बार हादसों के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात
पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाए, बाईपास निर्माण की बाधाएं दूर की जाएं और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

फिर हुआ सड़क हादसा,मैजिक और बाइक की टक्कर युवक की मौत।।

फिर हुआ सड़क हादसा,मैजिक और बाइक की टक्कर युवक की मौत।।

 

फिर हुआ सड़क हादसा,मैजिक और बाइक की टक्कर युवक की मौत।।

फिर हुआ सड़क हादसा,मैजिक और बाइक की टक्कर युवक की मौत।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed