फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   gaurela pendra marwahi Organization of Police Flag Day programs

GPM: पुलिस झंडा दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन, क्रिकेट प्रतियोगिता और चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई

Wed, 25 Oct 2023 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Oct 2023 09:42 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शहीदों की स्मृति में पुलिस झंडा दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित होंगे पुलिस और पत्रकारों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन
gaurela pendra marwahi Organization of Police Flag Day programs
GPM News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शहीदों की स्मृति में पुलिस झंडा दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित होंगे पुलिस और पत्रकारों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम हुए। 52 प्रतिभागियों ने चित्रकला प्रदर्शनी में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


जीपीएम जिला पुलिस के द्वारा शहीदों की स्मृति में पुलिस झंडा दिवस का आयोजन 21 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत शहीद शिवनारायण सिंह बघेल की पुत्रवधु अंशु सिंह बघेल, जीपीएम पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद  शिवनारायण बघेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों व प्रतिभागियों के द्वारा बनाए गए चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन आए हुए अतिथियों के द्वारा किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में 52 प्रतियोगियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्रा भाग लिया। तो पेंड्रा स्थित पुलिस मैदान में पत्रकारों और पुलिस के बीच क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों ने जीत दर्ज की तो 26 अक्तूबर को राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर निबंध लेखन, तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष में गौरेला में किया जाएग। इच्छुक प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed