Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Farmers troubled in paddy procurement centers in Gorella Pendra Marwahi

GPM: धान खरीदी केंद्रों में किसानों परेशान, धान जांच तो कभी पल्लेदारी के नाम पर हो रही अवैध वसूली

Tue, 16 Jan 2024 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Jan 2024 10:16 PM IST
सार

धान खरीद केंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रेडर ने किसानों से उनके धान की जांच कर पास करने के एवज में 2000 रुपये की मांग की। लेकिन किसान ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद खरीदी केंद्र में ही किसान और कृषि विभाग के ग्रेडर के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी।

विज्ञापन
Farmers troubled in paddy procurement centers in Gorella Pendra Marwahi
धान खरीदी केंद्र पर किसान से होता विवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानो के साथ धान खरीदी के नाम से अवैध वसूली रुकने का नाम नही ले रही है। जहां पर कभी तौल में धान की अधिक खरीदी तो कहीं पल्लेदारी के नाम पर वसूली तो अब कृषि विभाग के कर्मचारियों के द्वारा धान जांच के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। वसूली के दौरान किसान और कृषि विभाग के लोगों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है पर खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के दौरान किसानों के साथ अवैध वसूली रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला मरवाही के लरकेनी धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां पर कोदवाही गांव स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ लगातार खरीदी केंद्र में तैनात कृषि कर्मचारियों के द्वारा किसानों के साथ धान की जांच के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, खरीदी केंद्र में तैनात कृषि विभाग के ग्रेडर जिसकी जवाबदारी खरीदी केंद्र में पहुंचने वाले धान की जांच की होती है। आज भी किसान धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां पर ड्यूटी में तैनात ग्रेडर संतोष चंद्रा के द्वारा किसानों से उनके धान की जांच कर पास करने के एवज में 2000 रुपये की मांग की गई। लेकिन किसान ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद खरीदी केंद्र में ही किसान और कृषि विभाग के ग्रेडर के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी।
विज्ञापन


इसका वीडियो खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों ने बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं जब मामले में किसानों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रेडर बिना पैसे के धान पास नहीं करते और धान पास नहीं होने पर उन्हें बोरा भी नहीं मिलता किसानों के साथ अवैध वसूली की जाती है, अगर पैसा दे दें तो धान पास, वरना घूमते रहते हैं। वहीं खरीदी केंद्र प्रभारी का कहना है कि लगातार उनके पास भी खरीदी केंद्र में धान जांचने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत मिलती है, जिसकी जानकारी वह अपने अधिकारियों को दे देते हैं पर ग्रेडर के द्वारा धान की जांच के नाम पर किसानों से वसूली गलत है दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed