फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Earthquake tremors felt in Gorella Pendra Marwahi

GPM: गौरेला पेंड्रा मरवाही में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग डरकर घरों से निकले बाहर

Sun, 13 Aug 2023 12:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 13 Aug 2023 12:05 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Gorella Pendra Marwahi
GPM News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सुबर करीब नौ बजकर नौ मिनट पर भूंकप के झटके महसूस हुए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6  दर्ज की गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी ने इसकी पुष्टि की है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी के अनुसार, कोरबा में जमीन के 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। वहीं, गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी इसके छटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


भूकंप आने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप काफी कम तीव्रता का था, लेकिन दीवारें हिलने लगी थी। लोग कुछ समझ पाते तब तक एक गड़गड़ाहट के साथ जमीन हिली  आवाज बंद हो गई और गड़गड़ाहट ही आगे बढ़ गयी। ज्यादातर लोगों को भूकंप का एहसास ही नहीं हुआ, लेकिन जिसे भूकंप का झटका महसूस हुआ वह कुछ देर के लिए घबरा गया। भूकंप का झटका बमुश्किल एक या दो सेकंड ही रहा होगा पर।  नेशनल सेंटर ऑफ सिस्टोग्राफी ने भूकंप के केंद्र की जो अक्षांश देशांतर  जियो पोजीशन जारी की है, उसके अनुसार भूकंप का केंद्र कोरबा जिले के पसान के पास बताया गया है, जिसकी दूरी पेंड्रा से 30 किलोमीटर है। इसलिए भूकंप का का झटका पेंड्रा और उसके आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा महसूस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed