फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Dead bodies of a young man and a young woman found hanging from a tree in Gaurela Pendra Marwahi

Gaurela Pendra Marwahi: पेड़ में फांसी के फंदे से लटके मिले युवक युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Mon, 14 Oct 2024 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 06:20 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के नेवसा इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास एक खेत के बीच लगे पेड़ में एक ही फंदे में एक युवक एक युवती का शव फाँसी के फंदे में लटका मिला।

विज्ञापन
Dead bodies of a young man and a young woman found hanging from a tree in Gaurela Pendra Marwahi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के नेवसा इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास एक खेत के बीच लगे पेड़ में एक ही फंदे में एक युवक एक युवती का शव फाँसी के फंदे में लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दी है।

विज्ञापन


पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहा पर आज नेवसा गाव के ग्रामीणों ने गाव से सटे एक खेत के बीच मे लगे एक पेड़ में फांसी के फंदे में दो शव लटके हुए देखा जिसमें एक शव लड़का का था और दूसरा शव लड़की का था। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल गौरेला पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव की शिनाख्ती कराई जिसमें दोनो शव की शिनाख्ती हुई जिसमें दोनो ही नेवसा गाव के रहने वाले है मृतका राजकुमारी अगरिया और मृतक विकास भैना दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनो का घर भी लगभग 20 मीटर की दूरी पर है राजकुमारी आज सुबह 5 बजे घर से चुपचाप निकली थी जिसके बाद परिजन भी आसपास और रिश्तेदारों के घर मे संपर्क कर राजकुमारी की खोजबीन करी फिर कुछ देर बाद फाँसी के फंदे में लाश मिलने की सूचना परिजनों को भी मिली। फांसी किस बात को लेकर लगाई यह स्पस्ट नहीं है।
विज्ञापन


फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और मर्ग कायमकर मामले की जांच शुरू कर दी है।।।वही मामले में विवेचक सनत मात्रे ने बतलाया कि मामले की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहचकर शव की शिनाख्ती कार्यवाही की गई फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed