फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Cyber thugs stole four lakh rupees from teacher's account

GPM News: जालसाजों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए चार लाख रुपये, व्हाट्सएप पर लिंक भेज ऐसे की ठगी

Fri, 07 Jun 2024 11:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Jun 2024 11:44 AM IST
सार

ठगों ने आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बनकर शिक्षक को व्हाट्सएप मैसेज में लिंक भेजा और उसके बाद मोबाइल पक फोन करके शिक्षक से एक लिंक डाउनलोड कराया। जिसके बाद शिक्षक के खाते से चार लाख 500 रूपये निकाल लिये। 

विज्ञापन
Cyber thugs stole four lakh rupees from teacher's account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गौरेला में साइबर ठग ने शिक्षक के खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिये। साइबर ठगों ने बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की राशि का तुरंत भुगतान करने के लिए भेजे गए लिंक को डाउनलोड करवाकर शिक्षक के खाते से चार लाख 500 रुपये निकाल लिये। शिक्षक के खुद के ठगे जाने का अहसास थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ठगों ने आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बनकर शिक्षक को व्हाट्सएप मैसेज में लिंक भेजा और उसके बाद मोबाइल पक फोन करके शिक्षक से एक लिंक डाउनलोड कराया। जिसके बाद शिक्षक के खाते से चार लाख 500 रूपये निकाल लिये। 
विज्ञापन


जीपीएम जिले के सुभाष चंद्र कॉलोनी पुराना गौरेला निवासी एवं गौरेला ब्लॉक के प्रायमरी स्कूल रंजकी में पदस्थ सहायक शिक्षक पीयूष विश्वकर्मा के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज आया। उस मैसेज में एक लिंक भेजा गया और उसके बाद लिंक भेजने वाले ने फोन पर बात करके पीयूष से कहा कि आपका आईसीआईसीआई बैंक से कर्ज है। उस कर्ज का किश्त आपके एसबीआई के खाते से कटकर जमा होता है। ठग ने कहा कि अब इंडसइंड बैंक आईसीआईसीआई बैंक से कनेक्ट हो गया है इसलिए क्रेडिट कार्ड के कर्ज का एक लाख रुपये का भुगतान आज ही जमा कराना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना कहकर ठग ने पीयूष विश्वकर्मा को भेजा हुआ लिंक डाउनलोड करने को कहा। चूंकि ठग के द्वारा फोन पर दी गई क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी सही थी, इसलिए पीयूष भी उस ठग की बातों में आ गया और उसने भेजे गए लिंक को डाउनलोड कर लिया। वहीं, लिंक को डाउनलोड करते ही पीयूष मोबाइल फोन हैक हो गया और सभी कॉल फॉरवर्ड होने लगे। उसके बाद ठग ने पीयूष के खाते से पहले तीन लाख रुपये ट्रान्सफर किए। उसके कुछ देर बाद वो 3 लाख रुपए खाता में वापस कर दिये। इसके कुछ देर बाद ठग ने पीयूष के खाते से चार लाख 500 रूपये निकाल लिये।


जब पीयूष को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने गौरेला थाने पहुचकर अज्ञात ठग के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस और साइबर सेल की टीम ठगी करने वाले के मोबाइल नंबर और जिस खाते में पैसों का ट्रांसफर हुआ सभी की तलाश करने में जुट गई है। वहीं, मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ओम चंदेल का कहना है कि जैसे ही शिक्षक के खाते से ठगी की गई वो तत्काल साइबर सेल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल एक्टिव हो गई है सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed